विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2011

रेप की शिकार लड़की ने आत्मदाह किया

महाराष्ट्र के बीड में बलात्कार की शिकार एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इस लड़की की उम्र 16 साल है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीड: महाराष्ट्र के बीड में बलात्कार की शिकार एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इस लड़की की उम्र 16 साल है। लड़की को 4 अप्रैल को अगवा कर लिया गया था। बाबूलाल रसल नाम के एक शख्स पर लड़की से बलात्कार का आरोप है। लड़की के पिता बाबू लाल के यहां मज़दूरी करते थे। आरोप है कि लड़की के पिता ने बाबूलाल से कुछ कर्ज लिया था। कर्ज ना लौटा पाने पर इस मालिक ने लड़की को अगवा कर लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद 10 अप्रैल के लड़की ने खुद को आग लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। लड़की को 90 फीसदी जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिनमें से एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, रेप, लड़की, आग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com