विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

बलात्कार का विरोध करने पर लड़की की पिटाई

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की की पिटाई कर दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की की बुरी तरह पिटाई कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गदौरा गांव में मंगलवार को फरीद नामक व्यक्ति ने आठ साल की एक लड़की से बलात्कार की कोशिश की। हालांकि लड़की के शोर मचाने पर उसने लड़की को बुरी तरह मारा-पीटा और भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बलात्कार, नाबालिग, लड़की पिटाई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com