विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2011

केरल : ट्रेन में महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

एक लोकल ट्रेन एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दुर्घटना में घायल महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
त्रिचूर: एक लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने बताया कि गोविंदस्वामी नाम के इस अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस आरोपी का बायां हाथ नहीं है। उसे पलक्कड़ से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने महिला का बैग खींचने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसका विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया। आरोपी भी महिला के साथ कूद गया और गंभीर रूप से घायल महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस बीच, त्रिचूर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ वीके मोहनन ने बताया कि महिला की हालत में कोई सुधार नहीं है और वह अब भी वेंटिलेटर पर है। कोच्चि की एक निजी कंपनी में काम करने वाली 23 वर्षीय यह महिला मंगलवार की रात घटना के समय पर ट्रेन के महिला डिब्बे में सफर कर रही थी। यह महिला वल्लाथोलनगर और शोरनुर स्टेशन के बीच पटरियों पर पड़ी मिली थी। इसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रेप, बलात्कार, ट्रेन, महिला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com