विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2011

रामदेव के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फासीवादी : माओवादी

माओवादियों ने कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फासीवादी कदम है।
कोलकाता: माओवादियों ने सोमवार को कहा कि योग गुरू बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फासीवादी कदम है। माओवादी राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा, बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से कांग्रेस सरकार के फासीवादी चरित्र का पता चलता है। उन्होंने संप्रग सरकार पर भ्रष्टाचार और कालेधन को बढावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में मुख्य दोषी बाहर घूम रहे हैं। सकार ने धूल झांेकने के लिए छोटी मछलियों के खिलाफ कार्रवाई की है। उन्होंने संयुक्त बलों पर माओवादियों के खिलाफ अभियान के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रामदेव, फासीवादी, माओवादी, Ramdev, Fascist, Maoist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com