विज्ञापन
6 years ago
जयपुर:

Rajasthan Crisis Updates: राजस्थान का सियासी संग्राम जारी है. इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की है. राज्य में जारी सियासी उठापटक के बीच गहलोत की राज्यपाल से यह दूसरी मुलाकात है. इससे पहले 14 जुलाई को सीएम गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात थी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और खाद्य मंत्री रमेश मीणा को बर्खास्त किये जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था. राज्यपाल से मुलाकात के पहले सीएम अशोक गहलोत ने कल भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) के दो विधायकों का समर्थन मिलने का दावा किया है. गहलोत ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. गहलोत खेमे का दावा है कि बहुमत साबित करने के लिए उनके पास पर्याप्त नंबर है. राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान में बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि यह दु्भाग्यपू्र्ण है कि राजस्थान की जनता को कांग्रेस की अंदरुनी कलह की कीमत चुकानी पड़ रही है. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rajasthan Crisis, Rajasthan Crisis Live Updates, Rajasthan Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com