विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

राहुल ने किया सिक्किम के भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को सिक्किम पहुंचकर भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
गंगटोक: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को सिक्किम पहुंचकर भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल भूकम्प पीड़ितों से मुलाकात भी करेंगे। सिक्किम में भूकम्प से 61 लोगों की मौत हो गई। कांग्रेस की युवा इकाई की सदस्यता के सिलसिले में राहुल का मेघालय जाने का कार्यक्रम था, लेकिन रविवार के भूकम्प के बाद इसमें परिवर्तन कर दिया गया। अब वह मेघालय में जनसभा से पहले भूकम्प पीड़ितों से मिलेंगे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, भूकंप, हवाई सर्वेक्षण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com