विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

पीएम मोदी की चीन यात्रा पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा - डोकलाम और सीपेक पर भी बालें

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रिय प्रधानमंत्री, मैंने आपकी 'बिना एजेंडा वाली' चीन यात्रा की लाइव टीवी फीड देखी. आप तनाव में लग रहे थे.'

पीएम मोदी की चीन यात्रा पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा - डोकलाम और सीपेक पर भी बालें
कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय चीन यात्रा पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा है कि 'पीएम को डोकलाम और चीन-पाकिस्‍तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) पर भी बोलना चाहिए, देश इन महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर अपको सुनना चाहता है. आपको हमारा समर्थन है.'

राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''प्रिय प्रधानमंत्री, मैंने आपकी 'बिना एजेंडा वाली' चीन यात्रा की लाइव टीवी फीड देखी. आप तनाव में लग रहे थे.' उन्होंने कहा, 'आपको मैं कुछ याद दिलाता हूं. पहला मुद्दा डोकलाम का है और सीपीईसी का है. सीपीईसी पीओके से गुजर रहा है जो भारत का हिस्सा है.' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'भारत आपको इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर सुनना चाहता है. हमारा समर्थन आपके साथ है.'
 

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अपने हालिया चीन दौरे पर डोकलाम में चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर वहां की सरकार से विरोध दर्ज कराने में विफल रहीं.

उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों की इस 'विफलता' को स्वीकार करेंगे और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से डोकलाम के मुद्दे पर दो टूक बातें करेंगे?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Narendra Modi In China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com