विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भेजा संदेश, इस मामले में भाजपा की खुशी-खुशी मदद करेगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहेगी तो कांग्रेस खुशी-खुशी उनका साथ देगी.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भेजा संदेश, इस मामले में भाजपा की खुशी-खुशी मदद करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहेगी तो कांग्रेस खुशी-खुशी उनका साथ देगी.  लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स में एक परिचर्चा में 48 वर्षीय राहुल ने कहा कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश भेजा है.   राहुल ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है, जिस दिन वह महिला आरक्षण विधेयक पारित कराना चाहते हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी भाजपा के साथ खुशी से सहयोग करेगी.’

लंदन में राहुल गांधी ने बताया, 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार की यह थी बड़ी वजह

राज्यसभा ने मार्च 2010 में महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया था लेकिन लोकसभा में यह अटक गया. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मौके पर यह भी कहा कि पिछले कुछ दशकों में संसद में बहस का स्तर गिर गया है. उन्होंने कहा, ‘इसी संसद में 50 और 60 के दशक में चर्चा का स्तर ऊंचा था, लेकिन आज बहस का स्तर आप देखेंगे तो गुणवत्ता कम हो गयी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि सांसदों को कानून बनाने का अधिकार नहीं है.’    

2019 में गठबंधन को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- विपक्ष एकजुट हुआ तो बीजेपी का होगा ये हश्र

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों ने प्रगति की है. उन्होंने कहा, ‘अगर आप पिछले 70 साल में भारत के इतिहास को देखेंगे तो आप समझेंगे कि बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक आगे बढ़ने में सफल रहे हैं.’ राहुल ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के आरोप दोहराते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक कारोबारी का पक्ष लेने का आरोप लगाया जिसके पास विमान उत्पादन में कोई अनुभव नहीं था.

VIDEO: मिशन 2019 इंट्रो : राहुल के बयान पर बीजेपी का पलटवार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Women's Reservation Bill, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com