विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2011

हमारे पास प्रधानमंत्री पहले से मौजूद : राहुल

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मेघालय में कहा कि कांग्रेस के पास पहले से ही एक प्रधानमंत्री हैं और वह अच्छा काम कर रहे हैं।
शिलांग: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को मेघालय में कहा कि कांग्रेस के पास पहले से ही एक प्रधानमंत्री हैं और वह अच्छा काम कर रहे हैं। पश्चिमी मेघालय के अमपति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में गांधी ने कहा, "हमारे पास पहले से ही एक प्रधानमंत्री हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।" इसके बाद गांधी ने किसी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। इसके पहले युवक कांग्रेस के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए गांधी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए युवाओं से राजनीति में आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "राजनीति में युवाओं की भागीदारी से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने और देश का रचानात्मक निर्माण करने में मदद मिलेगी।" इस मौके पर गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उपस्थित थे। गांधी ने युवाओं से केंद्रीय राजनीति में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "यदि आपकी आवाज केंद्र में सुनी जाती है तो आपके राज्य में विकास तीव्र गति से होगा।" अपने 10 मिनट के भाषण में गांधी ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एक मजबूत राजनीतिक प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के सभी क्षेत्र समानरूप से महत्वपूर्ण हैं। इसके पहले गांधी ने सिक्किम में भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वह एक अस्पताल में भूकम्प पीड़ितों से मिले।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, प्रधानमंत्री, Rahul Gandhi, Prime Minister
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com