- ट्विटर पर राहुल के एक करोड़ फॉलोवर्स
- बोले-अमेठी में मनाएंगे इसका जश्न
- राहुल गांधी ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर बुधवार को फॉलोवर्स की संख्या एक करोड़ को पार कर गई, जिस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि वह अमेठी में इसका जश्न मनाएंगे. एक करोड़ फॉलोवर्स होने के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोवर्स- आप लोगों में से हर व्यक्ति का धन्यवाद.'' राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अमेठी में आज कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करनी है और इस आयाम का जश्न वह वहीं मनायेंगे. राहुल गांधी का बुधवार को अमेठी दौरे का कार्यक्रम है. इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी से उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था. राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं.
अरुण जेटली को मिला दूसरा सरकारी आवास, 22 अकबर रोड पर आवंटित हुआ 'टाइप 8' बंगला
10 Million Twitter followers - thank you to each and every one of you!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 10, 2019
I will celebrate the milestone in Amethi, where I will be meeting our Congress workers & supporters today.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
राहुल गांधी ट्विटर पर अक्सर पीएम मोदी और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हैं. पीएम मोदी ट्विटर 48 मिलियन फॉलोवर्स के साथ भारत के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले और दुनिया में तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं. पीएम मोदी से आगे सिर्फ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही हैं. बराक ओबामा के ट्विटर पर जहां 106 मिलियन फॉलोवर्स हैं तो वहीं 60.2 मिलियन ऑलोवर्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं. राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से पहले उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट का प्रतिनिधित्व 2004 से कर रहे थे. लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में उनको इस सीट पर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने हरा दिया. राहुल गांधी ने 2019 का लोकसभा चुनाव अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से लड़ा था.
राहुल गांधी अमेठी का दौरा उस समय कर रहे हैं जब उनकी पार्टी कांग्रेस नेतृत्व के भारी संकट से गुजर रही है. पिछले महीने राहुल गांधी ने यह घोषणी की थी कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे. बीते दिनों उन्होंने एक पत्र ट्विटर पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने की बात कही थी. इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर बायो को भी बदल दिया था. राहुल गांधी अमेठी से 3 बार सांसद रह चुके हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में स्मृति ईरानी ने उन्हें 55,000 वोटों से हराया था.
VIDEO: पहली कतार में नहीं बैठेंगे राहुल गांधी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं