विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2015

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के 'बिगड़ैल बच्चे' हैं : बीजेपी

राहुल गांधी भारतीय राजनीति के 'बिगड़ैल बच्चे' हैं : बीजेपी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)
बेंगलुरु: बीजेपी ने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का 'बिगड़ैल बच्चा' करार दिया और कहा कि कांग्रेस उनके समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है।

बीजेपी प्रवक्ता एमजे अकबर ने संवाददाताओं से कहा, हम गैर-जिम्मेदार व्यवहार का एक स्वरूप देख रहे हैं, चाहे वह कर्नाटक में हो, जहां वह सत्ता में है या दिल्ली में जहां वह विपक्ष में है। वह राहुल गांधी के समग्र नेतृत्व में पूरी तरह से गैर जिम्मेदार तरीके से व्यवहार कर रही है। अकबर ने इसके साथ ही कहा कि राहुल देश में गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख हो गए हैं।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी भारतीय राजनीति के बिगड़ैल बच्चे हैं। उनके पास कोई सच्चाई नहीं है, उनके पास कोई अनुभव नहीं है और प्रत्येक दिन इस बात के और सबूत सामने आते हैं कि एक नेता बनने के प्रयास की बजाय वह भारत में 'गुमराह करने वालों में सबसे प्रमुख' बन गए हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोगों को उनके (राहुल के) विदेश यात्राओं के मुद्दे पर भी गुमराह कर रही है। अकबर ने कहा कि उन्होंने 'अंतरात्मा की मनगढ़ंत कहानी' बनाई, जिसका कभी अस्तित्व ही नहीं था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राहुल गांधी, कांग्रेस, बीजेपी, एमजे अकबर, Rahul Gandhi, Congress, BJP, MJ Akbar