भारत-चीन (India-China) के बीच लद्दाख में सीमा पर तनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि हमारी जमीन क्यों जाने दे रही है?
उन्होंने ट्वीट किया, 'पूर्व की यथास्थिति बरकरार नहीं रहने का मतलब कोई शांति नहीं. भारत सरकार हमारे जवानों के बलिदान का अपमान क्यों कर रही है और अपना क्षेत्र क्यों जाने दे रही है?"
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
No status quo ante = No peace & tranquility.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 11, 2021
Why is GOI insulting the sacrifice of our jawans & letting go of our territory?
राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वक्तव्य के बाद बृहस्पतिवार को केंद्र पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में वक्तव्य दिया. उन्होंने कहा कि पैगोंग झील के उत्तर और दक्षिणी किनारे से सैनिकों के पीछे हटने का समझौता हो गया है.
बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने गुरुवार को देश को अवगत कराया कि पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सेनाओं को पीछे हटाए जाने को लेकर भारत और चीन (India-China) के बीच सहमति बन गई है. सिंह ने बताया कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं को पीछे हटाने का जो समझौता हुआ है उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती चरणबद्ध, समन्वय और सत्यापन के तरीके से हटाएंगे.
राज्यसभा में दिए एक बयान में रक्षा मंत्री ने यह आश्वासन भी दिया कि इस प्रक्रिया के दौरान भारत ने ‘कुछ भी खोया नहीं है'. उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के अन्य क्षेत्रों में तैनाती और निगरानी के बारे में ‘कुछ लंबित मुद्दे' बचे हैं. उन्होंने कहा, ‘इन पर हमारा ध्यान आगे की बातचीत में रहेगा.' सिंह ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे रुख और अनवरत वार्ताओं के फलस्वरूप चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तर एवं दक्षिण किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है.'
भारत और चीन ने पैंगोंग लेक से सैनिकों को हटाना शुरू किया: चीनी रक्षा मंत्रालय
साथ ही उन्होंने कहा, ‘इस बात पर भी सहमति हो गई है कि पैंगोंग झील से पूर्ण तरीके से सेनाओं के पीछे हटने के 48 घंटे के अंदर वरिष्ठ कमांडर स्तर की बातचीत हो तथा बाकी बचे हुए मुद्दों पर भी हल निकाला जाए.' रक्षा मंत्री ने कहा कि पैंगोंग झील क्षेत्र में चीन के साथ सेनाओं के पीछे हटने का जो समझौता हुआ है, उसके अनुसार दोनों पक्ष अग्रिम तैनाती को चरणबद्ध तरीके से हटाएंगे. (इनपुट- भाषा से भी)
Video : पैंगोंग लेक से हटेंगी दोनों देशों की सेना : राजनाथ सिंह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं