विज्ञापन
This Article is From Dec 28, 2017

संसद में जेटली की सफाई के बाद राहुल ने कसा 'तंज', ट्वीट कर साधा निशाना

राहुल ने कहा कि भारत को यह याद दिलाने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं कि प्रधानमंत्री 'जो कुछ कहते हैं उसका कभी कोई मतलब नहीं होता है, या जो कुछ उनका मतलब होता है वह कहते नहीं हैं.'

Also Read in
संसद में जेटली की सफाई के बाद राहुल ने कसा 'तंज', ट्वीट कर साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी.
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से राज्यसभा में दिए गए इस बयान पर आज निशाना साधा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की निष्ठा पर कभी सवाल नहीं उठाए. राहुल ने कहा कि भारत को यह याद दिलाने के लिए सरकार का शुक्रिया अदा करता हूं कि प्रधानमंत्री 'जो कुछ कहते हैं उसका कभी कोई मतलब नहीं होता है या जो कुछ उनका मतलब होता है वह कहते नहीं हैं.'

यह भी पढ़ें : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को लेकर गतिरोध हुआ खत्म, अरुण जेटली ने सदन में कही यह बात...

राहुल ने राज्यसभा में सदन के नेता अरुण जेटली की ओर से दिए गए बयान के कुछ घंटों बाद यह निशाना साधा. गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान मोदी की ओर से मनमोहन के खिलाफ की गई एक टिप्पणी पर पैदा हुए विवाद के कारण सदन में जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए जेटली ने यह बयान दिया.
 
राहुल ने ट्वीट किया, 'प्रिय जेटली जी, भारत को यह याद दिलाने के लिए आपका शुक्रिया कि हमारे प्रधानमंत्री जो कुछ कहते हैं उसका कभी कोई मतलब नहीं होता या जो उनका मतलब होता है वह कहते नहीं हैं.' राहुल ने अपने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी की ओर से एक चुनावी रैली में दिए गए भाषण का वीडियो भी साझा किया.

VIDEO : संसद में एक विवाद सुलझा, दूसरा खड़ा हो गया


वीडियो में मोदी ने मनमोहन पर आरोप लगाया था कि वह 'पाकिस्तान के साथ साजिश कर रहे हैं.' कांग्रेस अध्यक्ष ने इस ट्वीट के साथ जेटली की ओर से राज्यसभा में दिया गया बयान भी साझा किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com