विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2020

राफेल की IAF में शानदार एंट्री, रक्षामंत्री ने कहा- दुनिया को सख्त संदेश, विशेषकर उन देशों को...

रक्षामंत्री ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए बड़ा और सख्त संदेश है. उन्होंने कहा कि राफेल वायुसेना के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. 

राफेल की IAF में शानदार एंट्री, रक्षामंत्री ने कहा- दुनिया को सख्त संदेश, विशेषकर उन देशों को...
राफेल वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ, मौके पर बोले राजनाथ सिंह.
  • राफेल की IAF में एंट्री
  • राजनाथ सिंह ने दिया संबोधन
  • कहा- दुनिया के लिए सख्त संदेश
नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) में लड़ाकू विमानों राफेल (Rafale Jets) की औपचारिक एंट्री हो गई. गुरुवार को अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमानों का वायुसेना में इंडक्शन किया गया. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनकी फ्रेंच समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद थीं. रक्षामंत्री ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए बड़ा और सख्त संदेश है. उन्होंने कहा कि राफेल वायुसेना के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. 

राजनाथ सिंह ने कहा, 'राफेल का इंडक्शन पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और सख्त संदेश है, खासकर उनके लिए जो हमारी संप्रभुता पर नजर गड़ा रहे हैं. यह इंडक्शन वर्तमान में सीमा के हालात या फिर कहा जाए कि सीमा पर जैसे हालात बनाए जा रहे हैं, उसे देखते हुए और अहम हो जाता है.'

उन्होंने कहा कि राफेल को दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ विमानों में से एक माना जाता है, राफेल सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है. यह भारतीय वायुसेना के लिए मील का पत्थर है. रक्षा मंत्री ने कहा कि 'राफेल विमानों को शामिल किया जाना सीमा सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का उदाहरण है. बदलते समय के साथ हमें खुद को तैयार रखना होगा, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी के लिए बड़ी प्राथमिकता है.'

रक्षा मंत्री ने कहा कि राफेल का सेना में शामिल होना भारत और फ्रांस के रिश्तों की मजबूती को दिखाता है. दोनों देशों के रणनीतिक रिश्ते और मजबूत हुए हैं.

(ANI से इनपुट के साथ)

Video: भारतीय वायुसेना में राफेल विमान की औपचारिक एंट्री

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rafale Jets Induction, Rafale Jets In IAF, Rajnath Singh On Rafale Jets
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com