विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत से ''टिफिन बॉक्स बम'' बरामद किया

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पूर्व में आरोपियों के कब्जे से एक ''टिफिन बम'', दो पेन ड्राइव और एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक ''टिफिन बम'' को एक खेत में छुपाया है.

पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत से ''टिफिन बॉक्स बम'' बरामद किया
बरामद किए गए टिफिन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था. (पंजाब पुलिस फाइल फोटो)
चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस ने दिवाली की पूर्व संध्या पर फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास एक खेत में छिपाकर रखा गया ''टिफिन बॉक्स बम'' बरामद कर संभावित आतंकी हमले को नाकाम कर दिया. बरामद किए गए टिफिन में विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था. इस सप्ताह की शुरुआत में जलालाबाद धमाका मामले में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ के बाद बुधवार को अली के गांव से यह बम बरामद किया गया. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इकबाल प्रीत सिंह सहोटा ने कहा कि लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जलालाबाद धमाका मामले के आरोपी रंजीत सिंह उर्फ गोरा को आश्रय उपलब्ध कराने और उसकी सहायता करने के आरोप में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया था.

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पूर्व में आरोपियों के कब्जे से एक ''टिफिन बम'', दो पेन ड्राइव और एक लाख 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए थे. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने एक ''टिफिन बम'' को एक खेत में छुपाया है. डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के खुलासे के बाद बुधवार को तलाशी अभियान के दौरान बम बरामद कर लिया गया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Police, India-Pakistan Border, Tiffin Box Bomb Recovered, Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com