विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2015

रात में 13 वर्षीय लड़की को तीन लोगों ने किया अगवा, सुबह बनाया हवस का शिकार

रात में 13 वर्षीय लड़की को तीन लोगों ने किया अगवा, सुबह बनाया हवस का शिकार
बटाला (पंजाब): तीन युवकों ने 13 वर्षीय एक दलित लड़की को पंजाब के बटाला के धिआनपुर में कथित तौर कर अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हरजीत सिंह के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार रात लड़की को हरजीत, रोबिन मसीह और सब्बा मसीह ने उसके घर से अगवा किया था।

उन्होंने कहा कि उसे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। फिर आरोपी उसे बेहोशी की हालात में उसके घर के पास छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह दो फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
दिल्ली सरकार ने बस मार्शल्स की नियुक्ति को लेकर पास किया कैबिनेट नोट, LG को आज ही भेजेंगे
रात में 13 वर्षीय लड़की को तीन लोगों ने किया अगवा, सुबह बनाया हवस का शिकार
परिवार से माफी मांगता हूं.... सुसाइड नोट लिख कानपुर के पत्रकार ने लगा ली फांसी, ये है वजह
Next Article
परिवार से माफी मांगता हूं.... सुसाइड नोट लिख कानपुर के पत्रकार ने लगा ली फांसी, ये है वजह
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com