विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2020

पुणे के एक डेंटल कॉलेज का छात्रों को निर्देश- कॉलेज में दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन होकर दें परीक्षा

कोरोनावायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास स्थित एक निजी डेंटल कॉलेज ने अपने 150 से अधिक छात्रों से कहा है कि वे कालेज में ही दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहें और अगले महीने परीक्षा देने के लिए मौजूद रहें.

पुणे के एक डेंटल कॉलेज का छात्रों को निर्देश- कॉलेज में दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन होकर दें परीक्षा
पुणे के एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज ने छात्रों के लिए जारी किया दिशा-निर्देश. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • पुणे के एक डेंटल कॉलेज का निर्देश
  • कॉलेज में ही क्वारंटीन होने को कहा
  • क्वारंटीन होने के बाद परीक्षा में बैठने को कहा
पुणे:

कोरोनावायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच महाराष्ट्र के पुणे शहर के पास स्थित एक निजी डेंटल कॉलेज ने अपने 150 से अधिक छात्रों से कहा है कि वे कालेज में ही दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहें और अगले महीने परीक्षा देने के लिए मौजूद रहें. पिंपरी उपनगर में स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज व अस्पताल के ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के छात्रों ने बताया कि उनसे कहा गया है कि वे अपने गृह जिले से निकलने से पहले कोरोनावायरस की जांच कराएं और परीक्षा से कम से कम से दो सप्ताह पहले कॉलेज पहुंचकर क्वारंटीन में रहें.

छात्रों और उनके माता-पिता ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी. हालांकि, कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दौरान जांच, सामाजिक दूरी और स्वच्छता संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि परीक्षा साल के शुरुआती महीनों में ही होनी थी लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ने के चलते इसे टालना पड़ा.

नाम उजागर न करने की शर्त पर एक छात्र के रिश्तेदार ने कहा, प्रबंधन ने छात्रों से कहा है कि वे सितंबर के पहले सप्ताह में कॉलेज पहुंच जाएं और दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहें. इसके बाद तीसरे सप्ताह में परीक्षा में बैठें.' उन्होंने कहा, 'पुणे और पिंपरी चिंचवड में स्थिति के बारे में सभी को पता है. इसके अलावा कॉलेज परिसर में एक कोविड-19 क्वांरटीन सेंटर भी है. इन सबके बावजूद कॉलेज छात्रों से उपस्थित होकर परीक्षा देने के लिए कह रहा है.'

यह भी पढ़ें: GATE 2021: गेट परीक्षा के लिए जारी हुआ शेड्यूल, जानिए कब होगा एग्जाम

परिजन के मुताबिक छात्रों से कहा गया है कि वे अपना शहर छोड़ने से पहले कोरोनावायरस जांच करवाएं. कालेज डॉ डी वाई पाटिल विद्यापीठ डीम्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध है. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एन जे पवार ने आश्वासन दिया है कि कॉलेज ने बीडीएस और एमडीएस के 150 से अधिक छात्रों की परीक्षा कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं.
उन्होंने कहा, 'मैं छात्रों और उनके माता-पिता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि परीक्षा के दौरान कॉलेज में जांच, सामाजिक दूरी और स्वच्छता संबंधी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.'

उन्होंने कहा, 'हम मेडिकल पाठ्यक्रम की परीक्षा करवा चुके हैं और उनके नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र संकट के इस समय काम कर रहे हैं.' उन्होंने कहा कि पृथक-वास में रहने के लिए छात्रावास उपलब्ध हैं. कुलपति ने कहा, '159 छात्रों को परीक्षा देने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि 250 लोगों के बैठने की जगह उपलब्ध है.'

Video: प्रवेश परीक्षाओं को लेकर संशय

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Dental College, Students In Quarantine, College Exams Amid Pandemic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com