विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2021

गांधी परिवार की आलोचना के बाद कपिल सिब्बल के घर पर विरोध प्रदर्शन, कार क्षतिग्रस्त

सिब्बल के आवास के बाहर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती ले रखी थी जिस पर ‘गेट वेल सून सिब्बल’ (सिब्बल आप जल्द स्वस्थ हों) लिखा हुआ था. उन्होंने ‘गद्दारों को पार्टी से बाहर निकालो’ के नारे भी लगाए.

सिब्बल के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
नई दिल्ली:

कांग्रेस (Congess) के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) की ओर से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिब्बल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सिब्बल के बयान से कार्यकर्ता आहत हुए और इस वजह से उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया. विरोध कर रहे लोगों ने कपिल सिब्ब्ल के घर पर टमाटर फेंके उनकी कार क्षतिग्रस्त कर दी.

सिब्बल के आवास के बाहर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती ले रखी थी जिस पर ‘गेट वेल सून सिब्बल' (सिब्बल आप जल्द स्वस्थ हों) लिखा हुआ था. उन्होंने ‘गद्दारों को पार्टी से बाहर निकालो' के नारे भी लगाए.

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘सिब्बल साहब ने जो बयान दिया है और जिस तरह से हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं, उससे कार्यकर्ता बहुत आहत हैं. कार्यकर्ता अपने आप उनके आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया.''

सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए.

उन्होंने कई नेताओं के पार्टी छोड़ने का उल्लेख करते हुए गांधी परिवार पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया कि ‘‘जो लोग इनके खासमखास थे वो छोड़कर चले गए, लेकिन जिन्हें वे खासमखास नहीं मानते वे आज भी इनके साथ खड़े हैं.''
सिब्बल ने जोर देकर कहा, ‘‘हम ‘जी हुजूर 23' नहीं हैं. हम अपनी बात रखते रहेंगे.''

यह भी पढ़ेंः

पंजाब में सत्ता की लड़ाई से परेशान हैं लोग : अरविंद केजरीवाल

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sibal, Congress, Sonia Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com