विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया किसान आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप

ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य देने की मांग की.

प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया किसान आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रविवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश में किसानों की आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ कर रही है और उसे ‘दबाने' का प्रयास कर रही है. उन्होंने अपने ट्वीट के साथ उस मीडिया रिपोर्ट को भी टैग किया है जिसमें दावा किया गया है कि किसानों की आत्महत्या से जुड़ी एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की गयी है और ऐसा पहली बार हुआ है. उन्होंने ट्वीट किया है, ‘‘भाजपा सरकार के लोग सच से इतना डरते क्यों हैं? भाजपा सरकार में किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं. लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या सुलझाने की बजाय किसान आत्महत्या की रिपोर्ट से छेड़छाड़ करना और उसे दबाकर रखना ज़्यादा सही समझा.'' 

Congress नेता प्रियंका गांधी ने पूछा, सरकार किसके लिए रेड कार्पेट बिछाकर कर्जमाफी...

एक अन्य ट्वीट में एक प्याज के किसान का वीडियो पोस्ट करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘‘भाजपा सरकार ने किसानों की कैसी दुर्दशा कर रखी है? प्याज के बढ़ते दाम रोकने के लिए बाहर से प्याज आयात की जा रही है मगर हमारे किसान को मेहनत से उगाई प्याज का सही दाम ही नहीं मिलता.'' उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसानों को सही दाम दो, सुविधा दो, सम्मान दो. किसान को मजबूर नहीं, मज़बूत करो.'' प्रियंका गांधी ने सवाल पूछते हुए लिखा, ‘‘किसान को एक किलो प्याज के आठ रूपये मिल रहे हैं और बाज़ार में प्याज 100 रुपये किलो है. ये हो क्या रहा है?''

प्रियंका के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में एक किसान अपनी आपबीती सुना रहा है  कि उसे अपना प्याज  8 रुपए किलो में बेचने को मजबूर होना पड़ा है. वीडियो में किसान अपना दुख जताते हुए रो पड़ता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

BJP के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, 'कॉमेडी सर्कस' चलाना नहीं : प्रियंका गांधी वाड्रा

इससे पहले बीते माह प्रियंका गांधी ने कन्नौज में एक किसान की मौत पर दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों से मुंह मोड़े बैठी हुई है. उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'भाजपा सरकार ने एक तरफ चंद अमीर दोस्तों के 76000 करोड़ एक झटके में माफ कर दिए, दूसरी तरफ उप्र में हमारे किसान 35,000 रुपए के कर्ज के दबाव में आत्महत्या करने को मजबूर हैं.' 
(इनपुट-भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्‍मू-कश्‍मीर चुनाव : पहले चरण में किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्‍मीदवार? जानिए कितनी है औसत संपत्ति
प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाया किसान आत्महत्या से जुड़ी रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Next Article
कंगना रनौत को 'इमरजेंसी' पर राहत नहीं, 6 सितंबर को फिल्म नहीं होगी रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com