विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने मां हीराबेन से की मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में 31 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी ने मां हीराबेन से की मुलाकात
गुजरात यात्रा पर मां हीराबेन के साथ पीएम मोदी
  • मां हीराबेन से गांधीनगर के निकट रायसन गांव में मुलाकात की
  • नर्मदा जिले के केवड़िया में 31 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे
  • हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती है
अहमदाबाद:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी मां हीराबेन से गांधीनगर के निकट रायसन गांव में मुलाकात की. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 144वीं जयंती पर गुजरात में नर्मदा जिले के केवड़िया में 31 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री का बुधवार रात को हवाई अड्डे पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और कई अन्य प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. राजभवन जाने के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की.

जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मां के साथ बैठकर किया लंच, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

बता दें, हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं. प्रधानमंत्री ने अपनी मां के साथ 20 मिनट बिताए और इसके बाद वह राज भवन चले गए. प्रधानमंत्री राज भवन में रात में रूकेंगे. बृहस्पतिवार को मोदी ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' जाएंगे, जहां वह ‘एकता दिवस परेड' में हिस्सा लेंगे.

VIDEO:पहली बार सरदार सरोवर बांध को पूरा भरा हुआ देखा: पीएम मोदी

  

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Mother, Sardar Patel Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com