विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2011

नालंदा : महिलाओं पर लाठियां चलाने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाने के आसपास पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
नालंदा/पटना: बिहार में नालंदा जिले के नूरसराय थाने के आसपास बुधवार शाम पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) को मामले की जांच करने का आदेश दिया है। नालंदा के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने गुरुवार को बताया कि प्रथम दृष्टया मामले में दोषी पाए गए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिसमें सिपाही विभूति झा और होमगार्ड का जवान नागेश्वर शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार नूरसराय थाना के चंडासी गांव निवासी रामबालक कुमार की पत्नी सुषमा उर्फ रीना पिछले 25 अगस्त से लापता है। ग्रामीणों का कहना है कि रीना की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। पीड़ित परिवार पुलिस के असहयोगात्मक रवैये के बाद पिछले दिनों मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच पटना के क्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) विनीत विनायक को करने का निर्देश दिया था। बुधवार शाम को विनायक नूरसराय थाने पहुंचकर लोगों से बात ही कर रहे थे कि कुछ लोगों ने थाने में पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार इस पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को पथराव कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लाठीचार्ज में एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) राज्यवद्र्घन शर्मा को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नालंदा, पुलिसकर्मी, निलंबित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com