विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2018

पुलिस ने दो युवकों को 14 लाख रुपये के नोट के साथ पकड़ा 

पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन नोट को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया और न ही पुलिस के सवालों का सही से जवाब दिया.

पुलिस ने दो युवकों को 14 लाख रुपये के नोट के साथ पकड़ा 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: राजस्थान के भीलवाडा जिले के मांडल थाना क्षेत्र में सोमवार रात कार सवार दो व्यक्तियों के पास से पुलिस ने 14 लाख रूपये के नोट बरामद किए. पुलिस जांच अधिकारी साबिर मोहम्मद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मांडल चौराहे पर नाकेबंदी कर आरोपियों की कार रोकी गई और जांच के दौरान कार से नोट बरामद किए गए. पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में इन नोट को लेकर कोई दस्तावेज नहीं दिखाया और न ही पुलिस के सवालों का सही से जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ में इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस अफसर घायल

इसी वजह से पुलिस ने इन नोट को जब्त किया है. पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 102 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों के पास से मिले पहचान पत्र और कार के कागजात सही पाए गए हैं.
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Police Have Arrested People With 14 Lakh Cash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com