झारखंड (Jharkhand) के बोकारो (Bokaro) में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की अमानवीय तस्वीर सामने आई है. पीएनबी के अधिकारियों पर कर्मचारी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. कोरोना संक्रमण (corona virus) से ठीक होने के बाद सांस की दिक्कत से जूझ रहे कर्मचारी का आरोप है कि उसे जबरिया ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है. वेतन को लेकर भी उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. मामले में पीएनबी बैंक की खूब किरकिरी हुई है. इस मामले में पीएनबी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पूछे जाने पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी रही और कुछ भी कहने से बचते रहे.
मामला बोकारो के सेक्टर 4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है. यहां कार्यरत अरविंद कुमार ने बताया कि वे कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे. उन्होंने कहा कि 10 दिन तक बुखार में रहने के बाद वे अभी ठीक हुए. ठीक होते ही उन्हें फेफड़े में संक्रमण की दिक्कत हो गई. इसके बाद से वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. अरविंद ने आरोप लगाया कि इस हालत में भी बैंक के अधिकारी उन्हें काम पर बुलाते हैं. पेमेंट को लेकर भी खींचतान करते हैं. तंग आकर उन्होंने इस्तीफा दिया तो किसी ने मंजूर नहीं किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बोकारो Punjab National Bank कर्मचारी अरविंद कुमार कुछ दिन पहले कोरोना से संक्रमित हो गए थे। ठीक होने के बाद उनके लंग्स में इंफेक्शन हो जाने की वजह से उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट में घर में ही इलाज चल रहा है। ऑक्सीजन सपोर्ट में रहने के बाद भी बैंक में काम करने के लिए बुलाया जाता है। pic.twitter.com/cVMnxKe7rb
— Haribansh (@Hariban84424968) May 26, 2021
बोकारो के सेक्टर 2 के रहने वाले बैंक कर्मी अरविंद कुमार को सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही थी. बैंक के बार-बार बुलाए जाने पर आज वो ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ बैंक पहुंच गए. अरविंद के साथ उनका परिवार भी था. अरविंद ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मुंह पर मास्क लगाकर बैंक पहुंचे थे. बैंक में अरविंद को देख सब चकित थे. अरविंद ने जब-जब चीख-चीख कर अपनी दिक्कतों के बारे में बताया तो उनके आसपास कोई बैंककर्मी या अधिकारी नहीं दिखाई दिया. चीखने की वजह से बैंक में ही उनकी सांस फूलने लगी थी. बैंक में इस मामले को लेकर कुछ देर तक हंगामा देखने को मिला. अरविंद के आरोपों पर जब अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो, सभी चुप्पी साधे रहे.
झारखंड में वैक्सीन के खराब होने की खबरें गलत : हेमंत सोरेन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं