विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2011

जगजीत सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

New Delhi: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रख्यात गजल गायक जगजीत सिंह के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि अपनी मखमली आवाज के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे। खुद को जगजीत सिंह का प्रशंसक बताते हुए सिंह ने कहा कि इस महान गायक के अन्य प्रशंसकों के दुख में वह भी शामिल हैं। जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सिंह ने कहा कि गजल को आम लोगों तक पहुंचा कर उन्होंने भारत और विदेशों में अनगिनत संगीत प्रेमियों को अतुलनीय खुशी दी। उनकी आवाज मखमली थी। उन्होंने कहा कि प्रख्यात गजल गायक की संगीत की विरासत हमेशा लोगों का मनोरंजन करती रहेगी। 70 वर्षीय जगजीत सिंह का सोमवार सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जगजीत सिंह, गजल गायक, शोक संदेश, प्रधानमंत्री, मनमोहन सिंह