विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2011

राष्ट्रपति और पीएम ने दी टीम इंडिया को बधाई

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीम इंडिया के किक्रेट विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।
New Delhi: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को टीम इंडिया के किक्रेट विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी। भारत ने शनिवार को श्रीलंका को छह विकेट से पराजित कर 28 वर्ष के अंतराल के बाद विश्व कप क्रिकेट फिर जीता। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजे संदेश में प्रतिभा पाटिल ने कहा, सफलता का सफर लम्बा और कठिन रहा। आपकी टीम हर स्तर पर कसौटी पर खरी उतरी। प्रतिभा ने कहा, समर्पण, इस मार्ग पर आगे बढ़ने और नेतृत्व प्रदान करने की इच्छा से अंतत: युवाओं का प्रतिभाशाली समूह तैयार हुआ और वरिष्ठ खिलाड़ियों के अनुभव और टीम के कोच एवं कर्मचारियों के कठिन परिश्रम से भारत विश्व चैंपियन बना। राष्ट्रपति ने कहा, आप सब सही मायने में एक अरब से अधिक भारतीय लोगों के धन्यवाद के पात्र हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि धोनी और टीम का कठिन परिश्रम रंग लाया है। उन्होंने कहा, मैं भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देने में देश के साथ हूं। धोनी और टीम इंडिया का प्रयास रंग लाया है। इन्होंने दुनिया को दिखाया है कि भारत क्रिकेट के खेल में सिरमौर है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बधाई, टीम इंडिया, विश्वविजेता, विश्वकप, क्रिकेट, PM, President, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com