विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2011

लोकपाल के दायरे पीएम को लाने पर संसदीय पैनल में मतभेद

लोकपाल विधेयक पर संसदीय समिति बुरी तरह विभाजित दिखी और जहां भाजपा एवं वाम सदस्य इसके दायरे में प्रधानमंत्री के पद को लाने की मांग कर रहे थे, कांग्रेस सदस्य पद छोड़ने पर प्रधानमंत्री को इसके दायरे में लाने की वकालत कर रहे थे।
नई दिल्ली: लोकपाल विधेयक पर संसदीय समिति बुधवार को बुरी तरह विभाजित दिखी और जहां भाजपा एवं वाम सदस्य इसके दायरे में प्रधानमंत्री के पद को लाने की मांग कर रहे थे, कांग्रेस सदस्य पद छोड़ने पर प्रधानमंत्री को इसके दायरे में लाने की वकालत कर रहे थे। बसपा, सपा, और अन्नाद्रमुक जैसी छोटी पार्टियों समेत कुछ सदस्यों ने लोकपाल के दायरे में प्रधानमंत्री के पद को लाने का सिरे से विरोध किया। कार्मिक एवं कानून और न्याय पर स्थायी समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंघवी ने बैठक के बाद बताया कि समिति ने रिपोर्ट स्वीकार कर ली, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने यह कहते हुए इसका खंडन किया कि जब तक उनकी टिप्पणी दाखिल नहीं होती, यह स्वीकार नहीं मानी जा सकती। आज की बैठक के साथ समिति ने लोकपाल विधेयक पर अपनी चर्चा मुकम्मल कर ली।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
प्रधानमंत्री, पैनल, समिति, संसद, लोकपाल, PM, Panel, Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com