नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को देश की परमाणु आपदा तैयारियों का जायजा लिया। यह कदम जापान में भूकम्प और सुनामी के बाद हुए परमाणु हादसे के मद्देनजर उठाया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मनमोहन सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों से यहां अपने आवास पर मुलाकात की और नई दिल्ली, मुम्बई व कोलकाता सहित देशभर के 35 शहरों में उच्च प्रौद्योगिकी वाली विकिरण मापक मशीनें स्थापित करने जैसे नए उपायों पर चर्चा की। मनमोहन सिंह ने प्राधिकरण द्वारा परमाणु एवं रेडियोधर्मी आपदा पर जारी किए गए दिशानिर्देशों की भी समीक्षा की। उन्होंने परमाणु एवं रेडियोलॉजिकल संबंधी आपात स्थितियों में अपनाए जाने वाले उन दिशा निर्देशों का जायज़ा लिया जिन्हें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया है। रासायनिक, जैविक और परमाणु रेडिएशन का पता लगाने के लिए दस लाख से अधिक की आबादी वाले देश के 35 शहरों के 1000 पुलिस स्टेशनों में संवदेनशील डोज़ी-मीटर लगाए जाने की परियोजना पर भी चर्चा हुई।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रधानमंत्री, परमाणु, सुरक्षा