विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2014

जापान में मोदी ने स्कूली बच्चों के लिए बजाई बांसुरी और सुनाई भगवान कृष्ण की कहानी

जापान में मोदी ने स्कूली बच्चों के लिए बजाई बांसुरी और सुनाई भगवान कृष्ण की कहानी
टोक्यो:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज टोक्यो स्थित एक प्राथमिक स्कूल गए और वहां बच्चों से घुल मिल गए। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों के लिए बांसुरी बजाई और उन्हें भगवान कृष्ण की कहानी सुनाई।

मोदी यह देखना चाहते थे कि जापानी शिक्षा प्रणाली कैसे काम करती है। मोदी को इस संबंध में उनकी जापान यात्रा के तीसरे दिन ताईमेई प्राथमिक विद्यालय में एक प्रस्तुति दी गई।

इसके बाद मोदी एक संगीत कक्षा में गए जहां सात से आठ वर्ष की आयु के बच्चों ने उनके लिए एक गीत प्रस्तुत किया। जब वह उनके बीच थे तब बच्चों ने संगीत भी बजाया। मोदी ने जब कुछ बच्चों को बांसुरी बजाते हुए देखा तो उन्हें बताया कि इस वाद्ययंत्र में पशुओं को भी आकर्षित करने की क्षमता है।

इस पर बच्चों द्वारा आश्चर्य व्यक्त करने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें भगवान कृष्ण की कहानी सुनायी। उन्होंने कहा, 'भारत के पौराणिक कथाओं में भगवान कृष्ण का जिक्र है। वह गायों को आकर्षित करने के लिए बांसुरी बजाया करते थे।' मोदी ने इसके बाद बच्चों के लिए बांसुरी भी बजायी।

इस बीच, ताईमेई प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई का काम आम दिनों की तरह ही चल रहा था और प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बावजूद इससे वहां कोई बाधा उत्पन्न नहीं हुई। उनकी यात्रा के चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम जरूर किए गए थे।

इसके बाद दिन में मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ ही चाय पर चर्चा की। मोदी को इस दौरान जापानी चाय पेश की गई जो आबे की ओर से विशेष भाव था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
जापान में मोदी ने स्कूली बच्चों के लिए बजाई बांसुरी और सुनाई भगवान कृष्ण की कहानी
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com