विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

सरकार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए PM मोदी ने शुरू किया सर्वेक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज एक सर्वेक्षण की शुरुआत की.

सरकार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए PM मोदी ने शुरू किया सर्वेक्षण
फाइल फोटो
  • PM मोदी ने शुरू किया सर्वेक्षण
  • सरकार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया
  • मोदी सरकार के आज 4 साल पूरे हो गए
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज एक सर्वेक्षण की शुरुआत की और लोगों से अपील की कि वे केंद्र की भाजपा नीत सरकार के साथ ही सांसदों और विधायकों का उनके निर्वाचन क्षेत्रों में प्रदर्शन का मूल्यांकन करें. मोदी ने ट्वीट कर कहा, “ आपकी आवाज मायने रखती है. मुझे बताएं कि आप केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली, उसके प्रयासों और अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के बारे में क्या महसूस करते हैं. नमो एप पर इस सर्वेक्षण में हिस्सा लें.” सर्वेक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसमें लोगों से उनके राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के तीन सबसे लोकप्रिय भाजपा नेताओं का नाम बताने और उनकी उपलब्धतता, ईमानदारी, विनम्रता और लोकप्रियता के आधार पर उनका मूल्यांकन करने को कहा गया है. 

यह भी पढ़ें: बीजेपी पंचायत से पार्लियामेंट तक, ये लोगों के विश्‍वास की जीत है : कटक में PM मोदी

सूत्रों ने बताया कि एप पर मौजूद यह सर्वेक्षण लोगों को केंद्र सरकार के प्रदर्शन और उसकी महत्वपूर्ण योजनाओं का मूल्यांकन करने की सुविधा देता है. उन्होंने बताया कि सरकार के बारे में लोगों की राय जानने के लिए ऐसा किया जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि यह सर्वेक्षण लोगों को उनके सांसदों और विधायकों के कार्यों का मूल्यांकन करने के साथ ही मतदान के दौरान उनके द्वारा ध्यान दी जाने वाली मुख्य बातों को सूचीबद्ध करने का भी मौका देता है. 

VIDEO: पंचायत से पार्लियामेंट तक BJP, ओडिशा में बोले पीएम मोदी
साथ ही प्रतिभागी उनके मतदान क्षेत्र में मिलने वाली जनसुविधाएं और ढांचागत निर्माणों की स्थिति का भी मूल्यांकन कर सकते हैं. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी के लिहाज से यह सर्वेक्षण खास महत्त्व रखता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Survey On Government Performance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com