विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

Instagram पर PM मोदी का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले नेता बने- ट्रंप और ओबामा को भी पछाड़ा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शोहरत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ट्विटर (Twitter) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी बढ़ी है.

Also Read in
Instagram पर PM मोदी का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले नेता बने- ट्रंप और ओबामा को भी पछाड़ा...
Instagram पर तीन करोड़ पहुंची पीएम मोदी (Narendra Modi) के फॉलोवर्स की संख्या.
  • इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 3 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स
  • इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, और बराक ओबामा को भी पछाड़ा
नई दिल्ली :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की शोहरत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. ट्विटर (Twitter) पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी बढ़ी है. तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ पीएम मोदी (PM Modi) इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donad Trump) के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) से भी आगे हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अकेले ऐसे वैश्विक नेता बन गए हैं, जिन्होंने तीन करोड़ फॉलोअर्स के माइलस्टोन को छुआ है.

भारत में 'ट्विटर किंग' बने PM मोदी, ट्रंप-ओबामा के बाद दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स वाले राजनेता

प्रधानमंत्री मोदी के ट्विटर अकाउंट पर सितंबर में पांच करोड़ फॉलोअर्स से अधिक हो गए थे. उनके फेसबुक पेज पर 4.4 करोड़ लाइक्स हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल के समय से ही प्रधानमंत्री मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते आ रहे हैं. बराक ओबामा ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं और उन्हें 10.9 करोड़ लोग फॉलो करते हैं. वह नियमित तौर पर इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर तीन करोड़ से अधिक हो गई है और वह सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं. वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से आगे निकल गए हैं.'

Spent time with my Mother and sought her blessings.

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

पीएम मोदी यूट्यूब (Youtube) चैनल पर भी लोकप्रिय हैं. यूट्यूब पर पीएम मोदी के 35 लाख सब्सक्राइबर हैं. इसके साथ ही लिंक्डइन पर उनके प्रोफाइल पर 30 लाख फॉलोअर्स हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Instagram, PM Modi Instagram Followers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com