विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार से बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लिया. राज्य में पिछले कुछ दिनों में सैलाब की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार से बात
पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार से बात
  • बिहार में बाढ़ का कहर जारी, बाढ से 127 लोगों की मौत
  • राज्य में सैलाब की वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
  • पीएम मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार से बात
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को बिहार में बाढ़ के हालात का जायजा लिया. राज्य में पिछले कुछ दिनों में सैलाब की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से बात की. उन्होंने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है. हम हर संभव जरूरी सहायता देना जारी रखेंगे.' बिहार में बाढ़ से राहत नहीं मिली है. राज्य में सैलाब की वजह से 85 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. बाढ से 127 लोगों की जान जा चुकी है. राज्य के सबसे बुरी तरह से प्रभावित जिलों में दरभंगा शामिल है, जहां अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है.

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 13 जिलों के 88 लाख लोग प्रभावित, अब तक 127 की मौत

इस महीने के शुरू में नेपाल के तराई क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ आई है. प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से बात की और बिहार के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से उपजे हालात की समीक्षा की.'
 

VIDEO: बिहार में बाढ़ की स्थिति फ़ि‍र गंभीर

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Nitish Kumar, Bihar Flood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com