यह ख़बर 01 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की सदस्यता अभियान की शुरुआत की

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कि जिस प्रकार देश में विविधता है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक विविधता वाली पार्टी के रूप में उभरना चाहिए। इस सदस्यता अभियान में प्रधानमंत्री भाजपा के पहले सदस्य बने। यह अभियान 31 मार्च, 2015 तक चलेगा।


वर्ष 2014 के आम चुनावों में जोरदार जीत के बाद भाजपा के पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर मोदी ने कहा, 'भाजपा को एक विविधता वाली पार्टी के रूप में सामने आना चाहिए। समाज के हर स्तर के लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि इस फूल के गुलदस्ते में उनका भी एक प्रतिनिधि है।'

उन्होंने कहा, 'निर्धन तथा अनपढ़ को भी महसूस होना चाहिए कि हम इस देश का हिस्सा हैं। संगठन का विस्तार इस कदर होना चाहिए कि इसमें सबका प्रतिनिधित्व हो और सबका सपना पूरा हो सके।'

उन्होंने कहा, 'समाज के हर वर्ग को यह महसूस होना चाहिए कि उनका एक प्रतिनिधि भाजपा में है। हमारा देश विविधताओं से परिपूर्ण है। भाजपा को भी विविधता के साथ एक पार्टी के रूप में देखा जाना चाहिए।' मोदी ने कहा कि सदस्यता अभियान वैश्विक स्तर पर उदाहरण पेश करेगा।

उन्होंने कहा, 'यह मौका देकर भाजपा ने मुझे इज्जत बख्शी है। इस तरह की पार्टी का सदस्य होना गर्व की बात है।' मोदी ने कहा कि भाजपा दुनिया के अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनों में से एक है और यहां तक कि यह अध्ययन का विषय हो सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मोदी ने कहा, 'भाजपा दुनिया के अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनों में से एक है। अभी तक हमने इसे इस स्थिति में नहीं देखा था।' उन्होंने कहा, 'भाजपा का सदस्य बनने के लिए अनुशासनपूर्ण जीवन जीना इसकी मांग है। भाजपा का प्रत्येक सदस्य लोगों का एक प्रतिनिधि है।