इस साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इनमें से पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल सहित कई अहम राज्य शामिल हैं. ऐसे में राजनीतिक पार्टियां फुल चुनावी मोड में चल रही हैं. भारतीय जनता पार्टी लगातार इन राज्यों में दौरा कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह खुद आज कई कार्यक्रम करने वाले हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कोलकाता में पार्टी के 'सोनार बांग्ला' अभियान की घोषणा की है. आज पीएम मोदी तमिलनाडु और पुदुच्चेरी की यात्रा पर हैं. वो यहां कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. वहीं, अमित शाह आज असम में होंगे. वो यहां दो रैलियां संबोधित कर सकते हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पुदुच्चेरी और केरल की यात्रा पर हैं. प्रियंका गांधी अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर लगातार उत्तर प्रदेश में यात्राएं कर रही हैं.