विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2019

पीएम मोदी की देखरेख में कुछ इस तरह 'बालाकोट ऑपरेशन' को दिया गया अंजाम...

भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन के समय दिल्ली में स्थित वॉर रूम में पीएम मोदी मौजूद थे. उनके साथ उस वॉर रूम में रक्षा मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल भी थे.

Also Read in
पीएम मोदी की देखरेख में कुछ इस तरह 'बालाकोट ऑपरेशन' को दिया गया अंजाम...
पीएम मोदी की देखरेख में पूरा हुआ ऑपरेशन
  • पीएम मोदी को दी जा रही थी हर पल की जानकारी
  • सुबह से ही पीएम के संपर्क में थे अजीत डोभाल
  • कार्रवाई में 300 से ज्यादा आतंकी ढेर
नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन बालाकोट को पीएम मोदी की देखरेख में अंजाम दिया है. सरकार से सूत्रों के अनुसार इस ऑपरेशन की शुरुआत से ही पीएम मोदी वायुसेना की हर कार्रवाई पर नजर रखे हुए थे. उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पल-पल की जानकारी दे रहे थे. बता दें कि भारतीय वायुसेना ने पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए सोमवार देर रात 3.30 बजे पीओके स्थित बालाकोट में जैश के ठिकानों पर बम गिराए. भारत सरकार के अनुसार इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है. भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन के समय दिल्ली में स्थित वॉर रूम में पीएम मोदी मौजूद थे. उनके साथ उस वॉर रूम में रक्षा मंत्री और एनएसए अजीत डोभाल भी थे. इसी वॉर रूम से ऑपरेशन पर पीएम मोदी नजर बनाए हुए थे. बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने कई बार दोहराया था कि भारत आतंकियों से पुलवामा का बदला लेगा.

12 मिराज, 1000 किलो बम और 300 आतंकवादी ढेर, PoK में घुसकर भारतीय वायुसेना ने ध्वस्त किए आतंकी कैंप, 10 बड़ी बातें

सरकार की ओर से मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर का बहनोई यूसुफ अज़हर भी मारा गया है जो यह कैंप चला रहा था. इतना ही नहीं, जैश के सभी कैंपों को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में जैश के ट्रेनर और आतंकी मारे गए.

आतंकी कैंपों पर वायुसेना की कार्रवाई पर बोले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर: यह जरूरी था, पीएम मोदी ने दी है छूट

एलओसी के पार भारतीय वायुसेना के स्ट्राइक में बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के टेरर लॉन्च पैड को पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं. जैश-ए-मोहम्मद के कंट्रोल रूम में भी पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं. दरअसल, सोमवार की देर रात 3.30 बजे (मंगलवार सुबह 3.30 बजे) के करीब भारतीय वायुसेना के 12 मिराज विमानों ने पीओके के पार जाकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंपों पर हमला बोला. यह हमला पूरी तरह से सफल हुआ है. इस हवाई हमले में जैश के सभी आतंकी कैंप नष्ट हो गए. बताया यह भी जा रहा है कि इन कैंपों में लश्कर और हिज्बुल के भी कैंप शामिल थे.

IAF ने आतंकी शिविरों को किया तबाह तो कुछ ऐसा बोले नवजोत सिंह सिद्धू

भारतीय वायुसेना को इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में 12 मिराज फाइटर जेट का सहारा लेना पड़ा. इतना ही नहीं, करीब 1000 किलो बम भी बरसाए गए. बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. 

VIDEO: वायुसेना की कार्रवाई पर विदेश सचिव ने लगाई मुहर. 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surgical Strike 2 News In Hindi, Surgicalstrike 2, PM Modi, IAF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com