विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2020

लोंगेवाला से पीएम मोदी ने एक तीर से साधे दो निशाने- चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश

PM Modi In Jaisalmer : पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया विस्तारवादी ताकतों से परेशान है. विस्तारवाद एक मानसिक परेशानी है औऱ यह 18वीं सदी की सोच को दिखाता है. आज भारत आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारता है.

लोंगेवाला से पीएम मोदी ने एक तीर से साधे दो निशाने- चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश
PM Modi Deepawali in Jaisalmer : प्रधानमंत्री ने जवानों के शौर्य एवं वीरता को सलाम किया
नई दिल्ली:

राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) की लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भारत के खिलाफ शत्रुतापूर्ण रवैया रखने वाले चीन (China) और पाकिस्तान (Pakistan) को परोक्ष तौर पर कड़ा संदेश दिया.लद्दाख (Laddakh) में चीन की घुसपैठ को लेकर सात माह से जारी टकराव के बीच पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि दुनिया जानती है कि भारत अपने हितों को लेकर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें- "भारत अपने हितों के साथ रत्ती भर समझौता नहीं करेगा", देगा प्रचंड जवाब: जवानों संग बोले PM 

चीन पर परोक्ष हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया विस्तारवादी ताकतों से परेशान है. विस्तारवाद एक मानसिक परेशानी है औऱ यह 18वीं सदी की सोच को दिखाता है. भारत ऐसी सोच के खिलाफ मजबूती से खड़ा है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने इससे पहले लेह-लद्दाख यात्रा के दौरान भी चीन की विस्तारवादी नीतियों पर करारा प्रहार किया था. मोदी ने यह बयान ऐसे वक्त दिया है, जब लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के पीछे हटने को लेकर समझौते की ओर बढ़ने की खबरें आई हैं. हालांकि सरकार या सेना ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.

यह भी पढ़ें- जवानों के साथ जैसलमेर में PM की दीपावली, आर्मी चीफ नरवणे व CDS बिपिन रावत भी मौजूद

जानकारों का कहना है कि लद्दाख मुद्दे का सीधे उल्लेख न कर चीन की विस्तारवादी नीतियों पर प्रहार कर प्रधानमंत्री ने आसियान (ASEAN) देशों के साथ दक्षिण चीन सागर, जापान के साथ पूर्वी चीन सागर जैसे विवाद को लेकर भी प्रभावित मुल्कों की आवाज का समर्थन किया है. हिन्द महासागर में भी चीन की घुसपैठ की कोशिश को लेकर भारत पहले ही क्वॉड जैसी बड़ी साझेदारी कर रणनीतिक स्थिति मजबूत करने में जुटा है.

आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है भारत
पाकिस्तान की अकारण गोलीबारी में जवानों और बेकसूर नागरिकों की शहादत पर भी मोदी ने पड़ोसी मुल्क को कड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत आतंकियों और उनके आकाओं को उनके घर में घुसकर मारता है. सब इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि भारत अपने हितों को लेकर किसी तरह से पीछे नहीं हटने वाला. जवानों की वीरता और शौर्य के कारण भारत ने यह प्रतिष्ठा और मुकाम हासिल किया है. जवाबी कार्रवाई में भारत ने सीमा पर न केवल आतंकियों की घुसपैठ कराने वाले लांचिंग पैड को ध्वस्त किया, बल्कि पड़ोसी मुल्क के सैनिकों को भी ढेर कर दिया. 

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य
सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क-पुल बनाने की भारत की तेज गतिविधियों पर चीन के ऐतराज को भी पीएम मोदी ने खारिज किया. उन्होंने कहा कि भारत लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है, जो सैनिकों के साथ नागरिकों के लिए भी सुविधाजनक है. भारत अपनी रक्षा उत्पादन क्षमता भी बढ़ा रहा है, ताकि डिफेंस के क्षेत्र में वह आत्मनिर्भर बन सके.

लोंगेवाला युद्ध की वीरगाथा गौरवान्वित करने वाली: PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi In Jaisalmer, Modi Deepawali In Jaisalmer, Modi Attack China Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com