विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

Election Result 2019: BJP मुख्यालय में बोले अमित शाह, मोदी 2.0 के पहले चुनाव में दोनों राज्यों में मिली जीत

Election Result 2019: नतीजों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

Also Read in
Election Result 2019: BJP मुख्यालय में बोले अमित शाह, मोदी 2.0 के पहले चुनाव में दोनों राज्यों में मिली जीत
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों (Maharashtra Assembly Election Results 2019) में सत्तारूढ़ बीजेपी और शिवसेना (BJP-Shiv Sena) बहुमत के आंकड़े को छूती नजर आ रही है. दूसरी तरफ, हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों (Haryana Assembly Elections 2019) की बात करें तो सत्तारूढ़ बीजेपी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है. पार्टी बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ों से पीछे है लेकिन बीजेपी के लिए राहत की बात ये है कि वह राज्य में अब भी वह सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है. नतीजों के बाद पीएम मोदी और अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस मौके पर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हुए, पार्टी दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी और अमित शाह ने जीत का निशान दिखाया. इस दौरान पार्टी के नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत भी किया. 

g606cgfg

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के करीब BJP-शिवसेना, हरियाणा में फंसी गाड़ी

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा आज दोनों राज्यों में भाजपा के विजय के अवसर पर हम यहां एकत्रित हुए हैं तो सबसे पहले मैं हरियाणा और महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के  करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से हृदय से धन्यवाद और बधाई देना चहता हूं. शाह ने कहा कि मैं आप सबके माध्यम से देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को इस बात की विशेष बधाई देना चाहता हूं कि मोदी 2 में पहले दोनों चुनाव भाजपा जीतकर आगे बढ़ रही है. हरियाणा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव से अपने वोट में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए हम सबसे बड़े दल बनकर उभरे हैं और इसके लिए हरियाणा की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं. 

कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र इकाई और भाजपा हरियाणा इकाई के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकर्ता, उन्होंने भी जनता का विश्वास जीतने में अथाह प्रयास किया, लोगों के आशीर्वाद प्राप्त किए, उनका भी बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हमें पिछले चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था, हरियाणा में सिर्फ 2 सीटों का बहुमत था, इसके बावजूद भी दोनों मुख्यमंत्रियों ने सबको साथ लेकर दोनों राज्यों की जो सेवा की और अविरत कार्य करते रहे, ये उसी का परिणाम है कि उनपर जनता ने दोबारा अपना विश्वास जताया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Elections 2019, Maharashtra Assembly Election Results 2019, Haryana Assembly Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com