विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2018

साल 2018 के सबसे निचले स्तर पर पेट्रोल, डीजल भी 9 महीने में सबसे सस्ता, जानें क्या है कीमत...

पेट्रोल (Petrol prices) और डीजल (Diesel Price) के दाम में रविवार को 22 पैसे की कटौती की गई. जिससे पेट्रोल 2018 में सबसे निम्न स्तर पर आ गया है.

साल 2018 के सबसे निचले स्तर पर पेट्रोल, डीजल भी 9 महीने में सबसे सस्ता, जानें क्या है कीमत...
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

पेट्रोल (Petrol prices) और डीजल (Diesel Price) के दाम में रविवार को 22 पैसे की कटौती की गई. जिससे पेट्रोल 2018 में सबसे निम्न स्तर पर आ गया है, जबकि डीजल की कीमतें 23 पैसे कम होकर 9 महीने के निम्नतम स्तर पर आ गई है. पेट्रोलियम कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल 69.26 रुपये से घटकर 69.04 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 63.32 रुपये से 63.09 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. सिर्फ एक दिन को छोड़कर पेट्रोल की कीमतों में 18 अक्टूबर से लगातार गिरावट जारी है और अब यह 2018 के सबसे निम्न स्तर पर आ गया है. डीजल मार्च के बाद निम्नतम स्तर पर है. वहीं, पेट्रोल 18 अक्टूबर से लेकर अब तक 13.79 रुपये सस्ता हुआ, जबकि इन ढाई महीनों में डीजल 12.06 रुपये गिरा है.

यह भी पढ़ें:  पेट्रोल-डीजल के गिरे दाम, आगे और मिल सकती है राहत, जानें आज क्या है आपके शहर में भाव

चार अक्टूबर को पेट्रोल दिल्ली में 84 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 91.34 रुपये प्रति लीटर के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. इस दौरान, दिल्ली में डीजल 75.45 रुपये लीटर और मुंबई में 80.10 रुपये लीटर के उच्चतम स्तर पर था. ईंधन के दाम 16 अगस्त से बढ़ना शुरू हुये थे. 16 अगस्त से 4 अक्टूबर के बीच पेट्रोल 6.86 रुपये, जबकि डीजल 6.73 रुपये बढ़ा.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमत में आने वाले दिनों में मिल सकती है राहत, जानें आज के भाव

सरकार ने चार अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 1.50-1.50 रुपये की कटौती की थी और पेट्रोलियम का खुदरा काम करने वाली सरकारी कंपनियों को एक रुपये प्रति लीटर का बोझ वहन करने के लिए कहा था. इसके बाद पांच अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल-डीजल में कीमतों में गिरावट आई. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने से 17 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल 82.83 रुपये और डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद कच्चे तेल के दाम गिरने और रुपये में सुधार से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में गिरावट रही.

Electric कार लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गई महिला, टैंक ढूंढने के लिए किया ऐसा, देखें VIDEO

ढाई महीने के दौरान, पेट्रोल सिर्फ एक दिन (18 दिसंबर को) 10 पैसे बढ़ा, जबकि डीजल 17 और 18 दिसंबर को क्रमश: नौ और सात पैसे बढ़ा. उद्योग से जुड़े सूत्रों ने कहा कि अनुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में कुछ और गिरावट हो सकती है. 

VIDEO: पेट्रोल और डीजल के घटते और बढ़ते दामों का खेल

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Prices, Diesel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com