विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2021

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल की थमी रफ्तार, लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े दाम

Petrol Diesel Prices Today: शुक्रवार यानी 26 फरवरी, 2021 को रिटेल फ्यूल प्राइस में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी नहीं की गई है. बता दें कि इस महीने कुल 13 दिन दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि कटौती एक बार भी नहीं हुई है.

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल की थमी रफ्तार, लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े दाम
Petrol Diesel Prices: लगातार तीसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम.
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं
  • तीन दिनों से दामों में है स्थिरता
  • दिल्ली में 90 के ऊपर चल रहा है पेट्रोल
नई दिल्ली:

Fuel Price Today : देश में पेट्रोल-डीजल के दामों की रफ्तार थमी नजर आ रही है. शुक्रवार यानी 26 फरवरी, 2021 को रिटेल फ्यूल प्राइस में लगातार तीसरे दिन बढ़ोतरी नहीं की गई है. इसके पहले आखिरी बढ़ोतरी मंगलवार को हुई थी. बता दें कि इस महीने कुल 13 दिन दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि कटौती एक बार भी नहीं हुई है. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की बढ़ती कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है. वहीं, उन्होंने राज्यों की तरफ से लगाए जाने वाले टैक्स की ओर भी ध्यान दिलाया था.

आखिरी बदलाव के बाद से देश के बड़े शहरों में क्या भाव चल रहे हैं, वो देख लेते हैं. दिल्ली में पेट्रोल 90.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 81.32 रुपए प्रति लीटर हैं. मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है. वहीं, यहां डीजल 88.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 92.90 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 86.31 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 84.20 रुपए प्रति लीटर है.

यह भी पढ़ें : यूपी सरकार ने कहा, पेट्रोल-डीजल पर लागू कर में कटौती का इरादा नहीं..

अपने शहर का भाव चेक केरें

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-diesel Prices Today, Fuel Price Today, Crude Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com