- देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल अपरिवर्तित
- शनिवार तक लगातार 12 बार बढ़े ईंधन के दाम
- पश्चिम बंगाल ने कर में कटौती का किया फैसला
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बदलाव नहीं हुआ. ईंधन की आसमान छूती कीमतों के बीच लोगों के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है. तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के भाव को अपरिवर्तित रखा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी पेट्रोल 90.58 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 80.97 रुपये लीटर पर बना रहा. इससे पहले, शनिवार तक ईंधन के दाम में लगातार 12 बार वृद्धि हुई थी. देश के कई हिस्सों में पेट्रोल 100 रुपये के पार जा चुका है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का भाव 97 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. वहीं, डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर पर है. कोलकाता में पेट्रोल 91.78 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 84.56 रुपये लीटर पर अपरिवर्तित रहा. चेन्नई में पेट्रोल 92.59 रुपये लीटर और डीजल 85.98 रुपये प्रति लीटर पर है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पश्चिम बंगाल को कुछ राहत मिलने की उम्मीद
विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल पर कर में एक रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की, जो 22 फरवरी की मध्यरात्रि से प्रभावी होगी. वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा कि इस कदम से लोगों को ईंधन की कीमतों में हुई वृद्धि से कुछ राहत मिलेगी. मित्रा ने कहा, ‘‘केंद्र को पेट्रोल से कर के तौर पर 32.90 रुपये प्रति लीटर (20 फरवरी को) प्राप्त होता है, जबकि राज्य को सिर्फ 18.46 रुपये के करीब ही मिलते हैं. डीजल के मामले में, केंद्र सरकार को मिलने वाला कर 31.80 रुपये प्रति लीटर है, जबकि राज्य को करीब 12.77 रुपये ही मिलते हैं.''
कई जगह पेट्रोल 100 के पार, जनता में हाहाकार
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई लगातार वृद्धि के बाद राजस्थान और मध्य प्रदेश में पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है. इससे आम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ईंधन की तेज कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं