विज्ञापन
This Article is From May 07, 2021

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई ब्रेक नहीं, लगातार चौथे दिन महंगा हुआ तेल

Petrol Diesel Prices Today: शुक्रवार यानी 7 मई, 2021 को रिटेल फ्यूल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी की है. आज पेट्रोल 25 से 28 पैसे और डीजल 30 से 33 पैसे महंगा हुआ है.

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई ब्रेक नहीं, लगातार चौथे दिन महंगा हुआ तेल
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी हुई है.
नई दिल्ली:

Fuel Rates Updates : पेट्रोल-डीजल के दामों पर अब कोई ब्रेक नहीं लगा है. दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. शुक्रवार यानी 7 मई, 2021 को रिटेल फ्यूल के दामों में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी की है. आज पेट्रोल 25 से 28 पैसे और डीजल 30 से 33 पैसे महंगा हुआ है. पिछले चार दिनों में पेट्रोल में 94 से 97 और डीजल 1 रुपए 13 पैसे से 1 रुपए 15 पैसे तक महंगा हुआ है.

वहीं, देश में दो ऐसी जगहें, जहां सबसे ज्यादा वैट लगता है, मध्य प्रदेश के अनूपनगर में और राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 101 के पार बिक रहा है. श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल 101.43 रुपए और डीजल 93.54 रुपए के रेट पर बिक रहा है. वहीं, अनूपनगर में भी पेट्रोल 101.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

क्या हैं आज के रेट

इस बदलाव के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 81.73 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 97.61 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 88.82 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 93.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 86.65 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 91.41 रुपए और डीजल की कीमत 84.57 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

अपने शहर में चेक करें ताजा भाव

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price Hike, Diesel Rates Today, Petrol Prices Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com