विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2020

व्यक्ति ने प्रेमिका के भाई, दादी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के 10 साल के भाई और उसकी दादी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली.

व्यक्ति ने प्रेमिका के भाई, दादी की हत्या करने के बाद की आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
नागपुर:

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के 10 साल के भाई और उसकी दादी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मोमिनपुरा इलाके के रहने वाले मोइन खान ने अपनी प्रेमिका गुंजन की 70 वर्षीय दादी प्रमिला मारोती धुर्वे और उसके छोटे भाई यश की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर में हजारीपहाड़ स्थित पीड़ितों के घर में हुई.


अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि खान का शव मानकपुर क्षेत्र में बाद में रात को रेल की पटरी पर मिला. पुलिस को संदेह है कि उसने चलती ट्रेन के आगे कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि गुंजन का परिचय पिछले साल नवंबर में इंस्टाग्राम पर खान से हुआ था और उसने खान का परिचय अपने परिवार में एक दोस्त के रूप में कराया था.


हालांकि परिवार को जब दोनों के बीच संबंध का शक हुआ तो उन्होंने गुंजन से उससे संपर्क खत्म करने को कहा और उसका फोन छीन कर उसे एक रिश्तेदार के घर भेज दिया.गिट्टीखदान पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagpur, Maharashtra, Pramila Maroti Dhurve
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com