संसद की आईटी से जुड़े मामलों पर संसदीय समिति ने ट्विटर इंडिया से कहा है कि उसे भारतीय आईटी कानूनों और नियमों का पालन गंभीरता से करना होगा. शुक्रवार को संसदीय समिति के सामने पेश ट्विटर इंडिया के अधिकारियों को ये साफ़ मैसेज दिया गया. समिति ने ट्विटर से पूछा है कि नियमों के मुताबिक कंपनी ने अब तक फुल टाइम चीफ कंप्लायंस अफसर नियुक्त क्यों नहीं किया है?
'सेंसरशिप चाहती है सरकार' : ट्विटर के साथ केंद्र की तनातनी के बीच असदुद्दीन ओवैसी का वार
पार्लियामेंट्री स्डैंडिंग कमिटी की बैठक में ट्विटर इंडिया के अधिकारीयों को आम नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुरूपयोग को रोकने की ट्विटर इंडिया की पालिसी को लेकर कई मुश्किल सवाल झेलने पड़े.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सूत्रों के मुताबिक बैठक में ट्विटर इंडिया की तरफ से पेश दो अधिकारीयों पब्लिक पालिसी मैनेजर शगुफ्ता कामरान और लीगल काउंसल आयुषी कपूर से पूछताछ की गई. इस दौरान सांसदों ने पूछा कि ट्विटर इंडिया ने नियम के मुताबिक फुल-टाइम चीफ कंप्लायंस अफसर अभी तक क्यों नहीं नियुक्त किया है? सांसदों ने सख्ती दिखाते हुए ट्विटर इंडिया से कहा कि उन्हें भारतीय कानूनों का पालन करना होगा. ट्विटर इंडिया के अधिकारीयों ने संसदीय समिति से कहा कि वो भारतीय कानूनों का सम्मान करते हैं. लेकिन ट्विटर की नीतियां भी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.
करीब 95 मिनट तक चले एग्जामिनेशन के दौरान एक सांसद ने हाल के गाज़ियाबाद की विवादित घटना का भी सवाल उठाया, और इससे जुड़े कंटेंट मैनेजमेंट के ट्विटर के फैसले की आलोचना की. बैठक के बाद के बयान जारी कर ट्विटर इंडिया ने कहा कि हम पारदर्शिता, फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन और प्राइवेसी की हमारी नीतियों के तहत आम नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के संसदीय समिति के साथ काम करने के लिए तैयार हैं. हम भारत सरकार के साथ भी पब्लिक कन्वर्सेशन को सुरक्षित रखने के लिए काम जारी रखने के लिए तैयार हैं.
ट्विटर इंडिया से ये पूछताछ ऐसे वक्त पर हुई जब सरकार की ने आईटी नियमों और ट्विटर के रुख को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. पवन दुग्गल, आईटी लॉ एक्सपर्ट कहते हैं कि हाल की ट्विटर कंट्रोवर्सी बहुत सारे सवाल खड़ी करती है. क्या एक सर्विस प्रोवाइडर होने के नाते आप आपने टर्म्स को किसी सरकार की डिक्टेट कर सकते हैं ? क्या आप किसी राष्ट्र में ऑपरेट कर सकते हैं बिना उसके कानून का पालन किये बगैर?
गाज़ियाबाद में हमले के वीडियो के मामले में ट्विटर इंडिया के MD को UP पुलिस ने भेजा लीगल नोटिस
अब संसदीय समिति दूसरे सोशल मीडिया कंपनियों को भी इस मसले पर एक्सामिने करने की तैयारी में है. अब ट्विटर इंडिया के एग्जामिनेशन के बाद संसदीय समिति ने फेसबुक, गूगल और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया कंपनियों को भी समन करने का फैसला किया है. उन्हें जल्दी ही समिति के सामने पेश होकर सोशल मीडिया पर आम नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुरूपयोग को रोकने की उनकी नीति पर सांसदों के सवालों का जवाब देना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं