विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवानों समेत पांच घायल

पाक की ओर से जम्मू जिले में अंतररराष्ट्रीय सीमा पर और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की गई

पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवानों समेत पांच घायल
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी रेंजरों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसका जवाब बीएसएफ ने दिया.
  • अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मोर्टार गोले दागे
  • नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की
  • बीएसएफ ने पाकिस्तान को हमले का जवाब दिया
जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू जिले में अंतररराष्ट्रीय सीमा पर और पुंछ में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया. गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान समेत पांच लोग घायल हो गए. सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई का जवाब दिया.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने बुधवार को अपराह्न सवा तीन बजे जम्मू जिले के अखनूर क्षेत्र के परगवाल सेक्टर में ब्राह्मण बेला और रायपुर सीमा चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मोर्टार गोले दागे और बीएसएफ ने उसका जवाब दिया. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई.

यह भी पढ़ें : पाक हरकतों से नहीं आ रहा बाज, फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने एक अन्य घटना में पुंछ के मानकोट, सब्जियां और दिग्वार क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर अपराह्न तीन बजे के बाद गोलीबारी की. इसमें तीन नागरिक और दो बीएसएफ जवान घायल हो गए. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है.

VIDEO : बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने हाल के दिनों में कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. इस वर्ष पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम के उल्लंघन की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ceasefire Violation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com