विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2014

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
फाइल फोटो
जम्मू:

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारतीय मोर्चों पर रविवार को गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने 2003 के संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।

रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मेंढर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। गोलीबारी सुबह 8 बजे से 8:30 बजे तक चलती रही।"

उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना की अकारण गोलीबारी का प्रभावी रूप से और उचित तरीके से जवाब दिया गया।" पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचलित हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया।

प्रवक्ता ने कहा कि किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

शनिवार को पाकिस्तान के रेंजरों ने जम्मू जिले के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय मोर्चों को मोर्टार से निशाना बनाया।

कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत पाक सीमा पर गोलीबारी, युद्धविराम उल्लंघन, पुंछ में गोली बारी, Firing At LoC, Firing At India Pak Border