पाकिस्तान (Pakistan) के विपक्षी दलों ने इमरान खान (Imran Khan) के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) सरकार पर देश में कोविड-19 (COVID-19) की बिगड़ती स्थिति में एक बार फिर जीवन रक्षक दवाओं (Life Saving Drugs) की कीमत बढ़ाने का आरोप लगाया है. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की शेरी रहमान ने जीवन रक्षक दवाओं की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने के लिए पीटीआई सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा, 'अत्यधिक महंगाई और बेरोजगारी के वक्त लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय पीटीआई सरकार ने कीमतों में 150 फीसद की भारी बढोतरी की है. 2018 के बाद से दवा की कीमतों में यह 10वीं वृद्धि है.'
द डाॅन की रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीपी सांसद ने कहा कि जहां अन्य देश जीवन रक्षक दवाओं को मुफ्त कर रहे हैं, वहीं पीटीआई सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य संकट के वक्त राजनीति करने में व्यस्त है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने कहा, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछले साल 253 जीवन रक्षक दवाओं की कीमत में 25 फीसद से 35 फीसद तक की बढोतरी की गई थी. यह चिंताजनक है कि पीटीआई सरकार के तहत दवाओं के मूल्य का विनियमन करने वाला कोई तंत्र नहीं है.'
एक फार्मासिस्ट ने डाॅन से बातचीत में कहा कि एक इंजेक्शन की कीमत 55,000 रुपये थी, जिसे ब्लैक मार्केट में 4,00,000 रुपये में बेचा जा रहा है.
पाकिस्तान में कोरोना वायरस की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही है. देश में मई के बाद से एक दिन में सबसे अधिक मौतें हुई हैं. नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 141 मौतें हुई हैं. मई के बाद से यह एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों की संख्या हैं, जबकि देश में इस दौरान 4,199 नए मामले सामने आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं