विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2018

पठानकोट में एसयूवी कार छीन कर भागे चार अज्ञात लोग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई

पीड़ित कार चालक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उससे कार छीनी है. चालक के अनुसार कार में बैठे युवकों ने उससे पहले उलटी आने की शिकायत की.

पठानकोट में एसयूवी कार छीन कर भागे चार अज्ञात लोग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
प्रतीकात्मक चित्र
पठानकोट: जम्मू से भाड़े पर ली गई एक एसयूवी कार को चार अज्ञात लोगों ने पठानकोट में छीन कर मौके से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार आरोपियों में जम्मू से एसयूवी बुक कराई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पठानकोट और आसपास के इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू किया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने माधोपुर इलाके में कार चालक से लूटपाट की. पीड़ित कार चालक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बंदूक दिखाकर उससे कार छीनी है. चालक के अनुसार कार में बैठे युवकों ने उससे पहले उलटी आने की शिकायत की.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन की छत काटकर लूटे 5.78 करोड़, लेकिन हो गई नोटबंदी

इसके बाद उसने जैसे ही अपनी कार रोकी तो आरोपियों ने उसे बंदूक दिखाकर पहले उसे कार से बाहर निकाला और बाद में उसे सड़क किनार धक्का देकर कार ले उड़े. पुलिस ने बताया कि पंजाबी में बोल रहे संदिग्धों ने जम्मू टैक्सी स्टैंड से कार बुक की थी. उन्होंने कहा कि चालक की पहचान जम्मू निवासी राज कुमार के तौर पर की गई है. गौरतलब है कि वर्ष 2016 में पुठानकोट में आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे हुए थे.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली : डीएनडी पर कैश वैन लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश चढ़े पुलिस के हत्‍थे

एनआईए की टीम को इलाके की छानबीन के बाद कई चौकाने वाली बात पता चली थी. टीम हर उस इलाके में गई थी जहां से उसे लग रहा था कि यहां से आतंकवादियों ने एयरबेस के अंदर घुसपैठ की होगी. उसे एक जगह तार कटे हुए मिले. माना जा रहा है कि आतंकियों ने यहीं से घुसपैठ की होगी. इस मामले में बाद में यह भी खुलासा हुआ था कि आतंकी हमले के दौरान अपने आकाओं से संपर्क में थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car Loot In Pathankot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com