विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2013

हरियाणा में एक और बेटी का अपनों ने ही कथित तौर किया कत्ल

पानीपत: हरियाणा में एक बार फिर एक बेटी को प्रेम करने की वजह से अपने ही परिवारवालों के हाथों जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने ही उसकी हत्या कर लाश को जला दिया।

घटना राज्य के पानीपत के बापौली गांव की है। पुलिस के मुताबिक लड़की का एक लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह पिछले 10 दिनों से घर से लापता थी। परिवार ने इस बारे में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी और खुद ही उसकी तलाश करता रहा।

10 दिन बाद लड़की को घर लाया गया और उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लड़की के शव के टुकड़ों को नदी में बहा दिया गया था। लड़की के पिता समेत परिवार के तीन सदस्य पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की जांच जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
हैदराबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NALSAR दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
हरियाणा में एक और बेटी का अपनों ने ही कथित तौर किया कत्ल
पूर्व विधायक अरिफ अनवर हाशमी की 8.24 करोड़ रुपये की संपत्ति ED ने की जब्त
Next Article
पूर्व विधायक अरिफ अनवर हाशमी की 8.24 करोड़ रुपये की संपत्ति ED ने की जब्त
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com