- गणतंत्र दिवस के दिन भी बाज नहीं आया पाकिस्तान
- जम्मू कश्मीर के पुंछ में हुई गोलीबारी
- पुंछ में सेनाओं के बीच नहीं हुआ मिठाईंयों का आदान-प्रादान
भारत के गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की. रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में बिना उकसावे के गोलाबारी की जो 2003 द्विपक्षीय संघर्ष विराम संधि का उल्लंघन है. एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान सेना ने सुबह 11 बजे के आसपास छोटे हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल करते हुए संघर्ष विराम उल्लंघन शुरू किया. हमारे जवानों ने पाकिस्तान की इस करतूत का मुंह तोड़ जवाब दिया."
एलओसी के पास आईईडी विस्फोट, सेना के एक मेजर और जवान शहीद
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
मनकोट और कृष्णा घाटी सेक्टर के अन्य इलाकों में नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले नागरिकों के बीच तनाव का माहौल है. इस उल्लंघन के बाद, भारतीय सेना ने भारत के गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में दोनों देशों की सेनाओं के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान करने की परंपरा नहीं निभाई. रक्षा मंत्रालय के सूत्र ने एजेंसी से कहा, "पुंछ जिले में चाकन दा बाग क्रॉसिंग प्वाइंट के पास दोनों सेनाओं के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं हुआ."
पारंपरिक रूप से, पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास 26 जनवरी और 15 अगस्त के अवसर पर दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे को मिठाई बांटती है.
Video: जनरल बिपिन रावत की पाकिस्तान को चेतावनी, हरकत से बाज आएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं