ओडिशा में शहरी निकाय चुनावों में बीजू जनता दल (BJD) ने भारी जीत दर्ज की है. राज्य की सत्ता में काबिज बीजद ने निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया. बीजद ने 108 शहरी स्थानीय निकायों में से 95 निकायों में जीत हासिल की है. ओडिश में 108 निकायों के लिए 24 मार्च को वोट डाले गए थे. शनिवार को जिन 108 शहरी निकायों (नगर निगमों/नगर पालिकाओं/एनएसी(नोटिफाइड एरिया काउंसिल) के लिए वोटों की गिनती हुई, उनमें से बीजद को 95 शहरी निकायों में बहुमत मिला. वहीं, बीजेपी को 6 में, 4 में कांग्रेस और निर्दलीयों को तीन निकायों में जीत मिली है.
प्रेस रिलीज के मुताबिक, बीजद ने पहली बार करीब 90 प्रतिशत नगर निकायों में जीत दर्ज की. बीजेपी को सिर्फ 5.5 प्रतिशत, कांग्रेस को 3.5 प्रतिशत और निर्दलीय को करीब 3 प्रतिशत में जीत हासिल हो सकी. ओडिशा पंचायत चुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव में बीजद का दबदबा कायम रहा.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ओडिश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई वाले बीजद ने 3 नगर निगमों भुवनेश्वर, कटक और बरहमपुर में भी भारी जीत दर्ज की है. नगर निगमों में जीते बीजद के तीन मेयरों में से भुवनेश्वर और बरहमपुर में दो महिलाएं मेयर बनी हैं.
सीएम पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा निगम चुनाव में शानदार समर्थन देने के लिए राज्य के लोगों का शुक्रिया. यह जीत बीजद को मिल रहे प्यार और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों को दर्शाती है.''
Deepest gratitude to people of #Odisha for giving us tremendous victory in panchayat and urban elections. We will continue our good work for the welfare of our people continuously. pic.twitter.com/XUo3SJS4or
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) March 26, 2022
वहीं, भुवनेश्वर नगर निगम में महापौर पद पर निर्वाचित बीजद प्रत्याशी सुलोचना दास ने अपनी जीत के लिए राजधानी के लोगों के प्रति आभार जताया।
इस चुनाव में 6,411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, उनमें 569 अध्यक्ष/महापौर पद के लिए, जबकि 5842 पार्षद/कॉरपोरेट सीटों के लिए जोर-आजमाइश कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं