- प्रशासन पर आरोप- कैम्पस में रहने और काम करने की स्थितियां प्रतिकूल
- संस्थान की अकादमिक और परीक्षा नीतियां पूर्वाग्रह से ग्रस्त
- बिना उचित कारण बताए फीस में 30,000 रुपये की वृद्धि कर दी
ओडिशा के कटक (Cuttack) शहर में स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (National Law University) में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में छात्रों ने आज से अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्टूडेंट काउंसिल का कहना है कि वर्षों से समस्याओं का समाधान न होने पर विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाना पड़ा. इस लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र पहली बार कोई आंदोलन कर रहे हैं.
छात्र-छात्राओं का आरोप है कि यूनिवर्सिटी कैम्पस में रहने और काम करने की परिस्थितियां काफी प्रतिकूल हैं और इन महत्वपूर्ण मुद्दों को अनदेखा किया जा रहा है. गर्ल्स हॉस्टल रहने लायक स्थिति में नहीं है.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट काउंसिल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि संस्था की स्थापना के बाद यहां एक विश्व स्तरीय पुस्तकालय बनाने का वादा किया गया था, लेकिन बुनियादी ढांचे को पूरा करने के अलावा कोई प्रगति नहीं हुई. कई ऐसी अकादमिक और परीक्षा नीतियां लागू हैं जो पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वकीलों को बेजुबानों की आवाज बनने की सलाह दी

स्टूडेंट काउंसिल ने कहा है कि यूनिवर्सिटी ने बिना उचित कारण बताए अगले बैच के लिए फीस में 30,000 रुपये की वृद्धि कर दी है. प्लेसमेंट के आंकड़ों को सुधारने के लिए भी कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए हैं.

छात्रों ने कहा है कि उक्त मुद्दों को लगातार कई वर्षों से उठाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से समस्याओं के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है. उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय के छात्र इस सुस्ती की निंदा करते हैं. छात्र-छात्राओं का यह उचित अधिकार है कि विश्वविद्यालय में ऐसा वातावरण मिले जो सीखने के लिए अनुकूल हो.

स्टूडेंट काउंसिल ने कहा है कि गंभीर समस्याएं और विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी के हालात छात्रों को नियमित रूप से अध्ययन में बहुत मुश्किलें पैदा करते हैं.

छात्रों ने कहा है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन संस्थान के बुनियादी ढांचे को विकसित करने में भी शिथिलता बरत रहा है. खेल सुविधाएं निराशाजनक स्थिति में हैं. लॉ यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट काउंसिल ने कहा है कि वह शांतिपूर्ण विरोध के माध्यम से प्रशासन को अपने कर्तव्य के प्रति जागृत करने की कोशिश कर रही है.
रायपुर लॉ यूनिवर्सिटी के वीसी सुखपाल सिंह का इस्तीफा, कुलपति के खिलाफ हड़ताल पर थे छात्र
VIDEO : हिदायतुल्ला यूनिवर्सिटी में VC का इस्तीफा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं